मिस्टर इंडिया रह चुके मनोज पाटिल ने की आत्महत्या की कोशिश, अभिनेता साहिल खान को बताया जिम्मेदार

    Loading

    Manoj Patil, who was Mr India, attempted suicide, blamed actor Sahil Khan: मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल (Manoj Patil) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्होंने मुंबई में सुसाइड की कोशिश की है।  मिली खबर के अनुसार, मनोज पाटिल ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। मनोज पाटिल ने अपने आत्महत्या के पिछले अभिनेता साहिल खान (Sahil Khan) को जिम्मेदार बताया है।  इसके साथ ही मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर ने अभिनेता पर एक के बाद एक कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।  मनोज पाटिल ने अपने सुसाइड नोट ने कहा कि साहिल खान उन्हें साइबर बुलिंग और मानसिक रूप से परेशान कर रहे है। 

    सुसाइड की कोशिश के बाद मनोज पाटिल को परिवार वालों ने मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है और उनकी हालत स्थिर है। मनोज पाटिल ने बुधवार की रात अपना जीवन खत्म करने की कोशिश की थी। इसके लिए उन्होंने गोलियां खाई थी। मनोज पाटिल ने अपने सुसाइड नोट में आगे लिखा ‘मैं मिस्टर ओलंपिया में हिस्सा लेने की कोशिश में हूं लेकिन साहिल खान उन्हें बार-बार प्रताड़ना कर रहे थे। वह मुझे इसमें हिस्सा लेने से मना कर रहे थे। वह बिना वजह मुझे सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे थे। 

     

    इस पूरे मामले से मनोज पाटिल के परिवार और दोस्त आहत है और उन्होंने मुंबई के ओशिवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। और तो और मनोज पाटिल का परिवार बहुत जल्द इस पूरी मामले के संदर्भ में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से भी मुलाकात करने वाले है।