Mira Rajput Pictures
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) इन दिनों छुट्टियां मनाने दुबई (Dubai) गई है। वो वहां अपने वीकेंड का भरपूर आनंद ले रही है। वो वहां अकेले नहीं बल्कि उनके साथ उनकी फ्रेंड सुहाविनी सिंह और सेजल कुकरेजा भी है। मीरा राजपूत अपने एन्जॉयमेंट की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रही है। मीरा राजपूत हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है।

    जिसमें वो ब्लू कलर का ड्रेस पहने अपने बालों को बिखेरे हुए एक रेस्टोरेंट में बैठी नजर आ रही है। मीरा राजपूत अपने आंखों पर स्टाइलिश सनग्लास लगाई है और अपनी हाथ की कलाई पर स्मार्ट वाच पहनी है। वो अपने कानों में येल्लो कलर का इअरिंग पहनी है। मीरा राजपूत के सामने टेबल पर पिज्जा और सॉफ्ट ड्रिंक रखा दिखाई दे रहा है। उनके इस पोस्ट पर उनके फैंस के लाइक्स और कमेंट्स का तांता लगा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

    उनके इस पोस्ट पर उनकी सास नीलीमा अजीम ने भी कमेंट किया है उन्होंने लिखा, ‘ओपहो’ साथ ही फायर और लाफिंग का इमोजी लगाई। उनके इस पोस्ट को एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और अनन्या पांडे ने भी लाइक किया है। मीरा राजपूत के इस पोस्ट को अब तक एक लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

    इससे पहले वो अपनी फ्रेंड्स के साथ दुबई के स्काई स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आई थी। ये पूल दुनिया का सबसे ऊंचा पूल है। उनके इस वीडियो को उनके प्रशंसकों के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी पसंद किया था। उनके इस वीडियो को कृति सनोन, ईशान खट्टर, सोफिया चौधरी, अनन्या पांडे, कियारा आडवानी और मीरा राजपूत के पति शाहिद कपूर ने भी लाइक किया था।