मोनालिसा ने Gallan Goodiyaan गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके, इस बात की है खुशी, देखें Video

    Loading

    मुंबई: भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर खुद से जुड़ी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। एक्ट्रेस अपने फैंस को इंटरटेन करने के लिए अक्सर तरह-तरह की एक्टिविटी करती रहती हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने एक डांसिंग वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस फ्लाइट ने डांस करते नजर आ रही है। 

    मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस जमकर ठुमके लगाती दिख रही हैं। इस वीडियो में मोनालिसा नवंबर की आने का खुशी मना रही है। क्योंकि ये उनका जन्मदिन का महीना है। उनका जन्मदिन 21 नवंबर को आता हैं। ऐसे में मोनालिसा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा- नवंबर में प्रवेश करते हुए डांसिंग ‍#नवंबर #जन्मदिन #महीना।’ मोनालिसा का यह अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा हैं। मोनालिसा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

    गौरतलब है कि मोनालिसा ने भोजपुरी और टीवी एक्टर विक्रम सिंह राजपूत के साथ 10 साल लिव इन में रहने के बाद ‘बिग बॉस’ के दसवें सीजन में ‘बिग बॉस’ के घर में ही शादी कर ली थी, जिसे अब तक की सबसे अनोखी शादी भी कहा जाता है। अभिनेत्री मोनालिसा और अभिनेता विक्रम सिंह राजपूत की मुलाकात भोजपुरी फ़िल्म ‘दूल्हा अलबेला’ के सेट पर हुई थी। पहली ही मुलाकात में दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। इनदिनों एक्ट्रेस मुंबई में है।