Nikamma
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस (Actress) मोनालिसा (Monalisa) अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती है। वो आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। फैंस भी उनके पोस्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते है। मोनालिसा प्रशंसकों में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। वो अपने बोल्ड और स्टाइलिश अंदाज के लिए चर्चा में रहती है। मोनालिसा अपने फैंस को अपनी तरफ आकर्षित करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है।

    मोनालिसा एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपना जलवा दिखाती नजर आ रही है। वो अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो शिल्पा शेट्टी की अभिनीत आगामी फिल्म ‘निकम्मा’ के ‘निकम्मा किया इस दिल ने’ गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में अभिनेत्री येल्लो कलर का टॉप और वाइट कलर का शॉर्ट्स पहने दिखाई दे रही है। मोनालिसा अपने बालों को खुला रखी है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘निकम्मा’ उनके इस वीडियो से उनके फैंस काफी खुश है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

    वीडियो को अब तक 26 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके है। उनके इस वीडियो को उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत भी लाइक करने से खुद को रोक नहीं पाए। उनके इस डांस वीडियो को बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी पसंद किया है। मोनालिसा इससे पहले भी वरुण धवन और कियारा आडवाणी की अभिनीत फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के ‘द पंजाबन सॉन्ग’ पर अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ डांस करती नजर आई थी। मोनालिसा बहुत जल्द वेब सीरीज डेब्यू करने जा रही है। वो अपनी पहली वेब सीरीज ‘धप्पा’ में अपने अहम किरदार में नजर आएंगी।