प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तलाक की खबरों पर भड़की मां, बोलीं- ‘सब बकवास है, अफवाहें न फैलाएं…’

    Loading

    Mother Madhu Chopra furious at the news of Priyanka Chopra and Nick Jonas’ divorce, said- ‘Everything is rubbish, don’t spread rumours…’: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में सोशल मीडिया से अपना सरनेम हटा दिया है। जिसके बाद से अदाकारा लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका, जो पहले अपना नाम ‘प्रियंका चोपड़ा जोनास’ लिखती थीं, अब अपना नाम बदलकर ‘प्रियंका’ कर दिया है। इसके बाद यह अफवाह शुरू हुई कि वह अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) से तलाक ले रही है। इन अफवाहों के बीच प्रियंका की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra ) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

    मधु चोपड़ा ने News18 को दिए अपने इंटरव्यू में कहा- ‘यह सब बकवास है, अफवाहें न फैलाएं।‘ दिसंबर 2018 को प्रियंका ने धूमधाम से निक जोनास से शादी के बाद अपना सरनेम बदल दिया था। अब अचानक जब अभिनेत्री ने अपने नाम के आगे से जोनास हटा दिया तो उनके फैंस और मीडिया में खलबली मच गई। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

     

    वैसे आपको बता दें, ‘जी ले जरा’ अभिनेत्री हाल ही में अपने पति निक जोनास के साथ दिवाली सेलिब्रेट की थी। इस जश्न की कुछ तस्वीरें अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। इनमें प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। खैर, प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’, ‘टेक्स्ट फॉर यू’, ‘सिटाडेल’, मिंडी कलिंग के अलावा अनटाइटल्ड वेडिंग कॉमेडी और बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में अहम किरदार में दिखाई देंगी।