मौनी रॉय ने कैंसिल की अपनी रिसेप्शन पार्टी, जानें वजह

    Loading

    मुंबई: टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अभिनेत्री गोवा में अपने प्रेमी सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध रही है। 27 जनवरी को अदाकारा बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लेंगी। शादी में जिसमें सिर्फ 50 लोग शामिल होंगे। मौनी और सूरज की शादी बंगाली और दक्षिण भारतीय शैली में होने की बात सामने आई है। सुजय एक दक्षिण भारतीय हैं और दंपति चाहते थे कि उनकी शादी बंगाली और दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से हो। ऐसे में मौनी रॉय की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अदाकारा ने अपनी रिसेप्शन पार्टी कैंसल कर दी है। 

    अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘शादी के बाद मौनी और सुजॉय ने अपने दोस्तों और टीवी सेलेब्स के लिए मुंबई में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था लेकिन COVID-19 मामलों में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, अभिनेत्री को पार्टी रद्द करनी पड़ी है। मौनी और सूरज किसी की सेहत को जोखिम में नहीं डालना चाहते। यहीं वजह है कि गोवा में होने वाली इस शादी में उनका परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by mon (@imouniroy)

    बता दें, मौनी जल्द ही डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स सीजन 5 में जज के रूप में दिखाई देंगी। इसके साथ ही अदाकारा पांच साल बाद टीवी पर वापसी करेंगी।