मौनी रॉय की शादी की डेट हुई कंफर्म! इस दिन बॉयफ्रेंड सूरज संग लेंगी सात फेरे

    Loading

    Mouni Roy to marry boyfriend Sooraj Nambiar on January 27: शादियों का सीजन चल रहा है। राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) ने 15 नवंबर को परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में धूमधाम से शादी रचाई। वहीं कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल  (Vicky Kaushal) की जोड़ी भी अगले महीने शादी के बंधन में बंधने की खबर है। ऐसे में टीवी की नागिन मौनी रॉय (Mouni Roy) की शादी की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

    टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस खबर की पुष्टि करते हुए अपने रिपोर्ट में बताया कि ‘मौनी रॉय जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। वेडिंग सेरेमनी जनवरी के महीने में होने की उम्मीद है। मौनी 27 जनवरी को सूरज के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। शादी से पहले की रस्में 26 जनवरी को होंगी। ‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस की डेस्टिनेशन वेडिंग हो सकती है।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by mon (@imouniroy)

    आपको बता दें, टीवी पर शानदार एक्टिंग करियर के बाद मौनी ने 2018 में अक्षय कुमार के साथ ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में अभिनेत्री उनके पत्नी के किरदार में दिखाई दी थी। इसके बाद मौनी ‘मेड इन चाइना’ और ‘रोमियो अकबर वाल्टर’ जैसी फिल्मों में दिखाई दी। बहुत जल्द मौनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी।