mouni-roy-soon-to-get-married-with-boyfriend-suraj-nambiar

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने हाल ही में 28 सितंबर को अपना 36 वां जन्मदिन मनाया था। उनका जन्म 1985 को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में हुआ था। मौनी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। लेकिन उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और स्टाइल से लोगों का दिल जीत लिया। साथ ही देखते ही देखते मौनी छोटे पर्दे से बॉलीवुड में आ गई। मौनी आज बॉलीवुड की एक नामचीन एक्ट्रेस में से एक हैं। मौनी को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है।

    मौनी सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती है। उनकी बहुत अच्छी फैन फोल्लोविंग भी हैं। इसलिए मौनी हमेशा अपने फैंस के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मौनी के फैंस हमेशा उनसे जुड़ी बाते जाना चाहते हैं। मौनी काफी लंबी वक़्त से दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बांधने वाले हैं। 

    ऐसे में अब इंडिया टुडे के रिपोर्ट्स के अनुसार मौनी के कजिन विद्युत रॉयसरकर ने बताया है कि मौनी और सूरज की शादी जनवरी 2022 में होगी।’ साथ ही उनके भाई ने ये भी कहा- ‘मौनी की शादी का फंक्शन दुबई या इटली में होने वाले हैं। साथ ही बिहार में भी उनकी शादी का रिसेप्शन होगा। ‘

    वर्क फ्रंट कि बात करें तो मौनी रॉय बहुत जल्द अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

    गौरतलब है कि मौनी ने कई सीरियल जैसे  ‘नागिन’, ‘नागिन 2’, ‘कस्तूरी’, ‘जुनून-ऐसी नफरत तो कैसा इश्क’ सहित और भी कई सीरियल्स में अपने अभिनय का दम दिखाया। मौनी ने बॉलीवुड में भी एक खास जगह बनाई है। लेकिन बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले मौनी ने 2011 में पंजाबी फिल्म ‘हीरो हिटलर इन लव’ में नजर आई थीं। मौनी ने बॉलीवुड में 2018 में अक्षय कुमार की फिल्म  ‘गोल्ड’ से से अपना डेब्यू किया था। उसके बाद मौनी ‘रोमियो अकबर वाल्टर’, ‘मेड इन चाइना’ और ‘लंदन कॉन्फीडेंशियल’ में नजर आ चुकी हैं।