Mouni Roy Wished Sooraj Nambiar
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) और बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) मौनी रॉय (Mouni Roy) के पति सूरज नांबियार आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूरज नांबियार का जन्म 9 अगस्त, 1986 को कर्नाटक, बेंगलुरु में हुआ था। वो एक बिजनेसमैन हैं। वहीं आज इस खास मौके पर मौनी रॉय ने अपने पति सूरज नांबियार को काफी रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया हैं।

    तस्वीरों में कपल काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वो एक-दूसरे को लिप लॉक करते भी दिखाई दे रहे हैं। कपल एक बोट में बैठे नजर आ रहे हैं। मौनी रॉय ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं, मेरे जीवन की चमक और दुनिया में सबसे अच्छे चुंबन और चुंबन के दाता..मैं अनंत काल बिताने के लिए इंतजार नहीं कर सकती … मेरा सब कुछ, मेरा सबसे अच्छा हिस्सा.. मैं सबसे खुशनसीब हूं कि मैंने आपको अपनी हकीकत में विश किया।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by mon (@imouniroy)

    तस्वीरों में मौनी रॉय व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। वो अपनी आंखों पर चश्मा भी लगाई हैं और अपने बालों को खुला रखी हैं। तस्वीरों में वो बेहद खुबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं सूरज नांबियार व्हाइट टी-शर्ट और पैंट में दिखाई दे रहे हैं। वो भी चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। मौनी रॉय के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी सूरज नांबियार को बर्थडे विश कर रहे हैं। गौरतलब है कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी 27 जनवरी, 2022 को बंगाली रीति-रिवाजों और साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से गोवा में हुई थी।