मुंबई: अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी साल की सबसे बहुप्रतीक्षित रिलीज में से एक रही है। यह फिल्म जो पिछले साल रिलीज होने वाली थी लेकिन देश में COVID 19 महामारी के कारण रिलीज को दो बार स्थगित कर दी गई है। हालांकि, जैसे-जैसे चीजें सामान्य हो रही है, ऐसा लग रहा है कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में अक्षय कुमार को एक निडर पुलिस वाले के अवतार में देखने का इंतजार खत्म हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार अनुसार, सूर्यवंशी इस साल दिवाली पर स्क्रीन पर दस्तक देगी।
मुख्यमंत्री ने राज्य में २२ अक्टूबर से सिनेमा हॉल, ड्रामा थिएटर खोलने की अनुमति दी है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी सूर्यवंशी की रिलीज के बारे में उत्साह व्यक्त किया और लिखा, “आज इतने सारे परिवार उद्धव ठाकरे को धन्यवाद देंगे! 22 अक्टूबर से महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल फिर से खोलने की अनुमति देने के लिए आभारी हूं। अब किसी के रोके न रुकेगी – आ रही है पुलिस #सूर्यवंशी #Diwali2021”।
So many families would be thanking Sh Uddhav Thackeray today! Grateful for allowing the reopening of cinema halls in Maharashtra from Oct 22. Ab kisi ke roke na rukegi – AA RAHI HAI POLICE #Sooryavanshi #Diwali2021 #RohitShetty @ajaydevgn @RanveerOfficial #KatrinaKaif pic.twitter.com/xJqUuh2pMT
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 25, 2021
दूसरी और यह घोषणा करते हुए रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। महाराष्ट्र में सिनेमाघरों को फिर से खोलने पर चर्चा करने के लिए रोहित ने अन्य फिल्म निर्माताओं के साथ आज ठाकरे से मुलाकात की थी। बैठक के बाद यह घोषणा की गई कि राज्य में 22 अक्टूबर को सिनेमाघर खुलेंगे।
जिसके बाद रोहित ने घोषणा की कि सूर्यवंशी दिवाली पर रिलीज़ होगी। “हमारे माननीय मुख्यमंत्री, श्री उद्धव ठाकरे को धन्यवाद, 22 अक्टूबर से महाराष्ट्र में सिनेमाघरों को फिर से खोलने के लिए। और अंत में!!! हम कह सकते हैं, यह दीवाली… आ रही है पुलिस…
बता दें कि अक्षय कुमार स्टाटर इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी है, अजय देवगन और रणवीर सिंह भी इस नजर आएंगे।