कोरियन ड्रामा के हिंदी रीमेक में बरखा सिंह के साथ जमेगी अंगद बेदी की जोड़ी

Loading

मुंबई: मॉडल-एक्टर अंगद बेदी के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। खबर है कि अंगद बेदी जल्द ही कोरियन ड्रामा ‘सस्पीशियस पार्टनर’ के ऑफिशियल हिंदी रीमेक ‘ए लीगल अफेयर’ में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ‘ए लीगल अफेयर’ जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित लोकप्रिय कोरियन ड्रामा में से एक सस्पिशियस पार्टनर का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

खबरों की मानें तो इस सीरीज में अंगद बेदी के साथ इंटरनेट सेंसेशन बरखा सिंह भी नजर आएंगी। यह शो पहले ही दिल्ली और मुंबई में बड़े पैमाने पर शूट किया जा चुका है। साथ ही इसे इस साल के अंत में रिलीज कर दिया जाएगा। अभिनेता अंगद के मुताबिक, ‘ए लीगल अफेयर’ एक ऐसा ड्रामा है, जिसमें एक वकील और उसके सहयोगी और उनके अफेयर की कहानी दर्शाती है। यह एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा है, एक ऐसा जॉनर जिसमें मैंने पहले काम नहीं किया।’

बता दें कि यह शो एक रोम-कॉम है, जिसका निर्देशन करण दर्रा कर रहे हैं। सीरीज के सभी एपिसोड को जियो सिनेमा ऐप या माय जियो ऐप पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। रिलीज की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है। कोरियाई नाटक को भारत में एक विशाल दर्शक वर्ग मिला था। इसलिए एक ऑफिशियल रीमेक होने के नाते मेकर्स को ‘ए लीगल अफेयर’ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है।