Animal
फिल्म 'एनिमल' का पोस्टर (बाएं) और बी प्राक (दाएं) की फोटो (Photo - Instagram)

Loading

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मेकर्स फिल्म ‘एनिमल’ का क्लामेक्स सॉन्ग जल्द रिलीज करने वाले हैं। जिसे सॉन्ग राइटर जानी ने लिखा है।

सिंगर बी प्राक ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म ‘एनिमल’ के क्लाइमेक्स गाने की रिकॉर्डिंग पूरी हो गई है। बी प्राक ने स्टूडियो से अपनी कुछ तस्वीरों के साथ फिल्म ‘एनिमल’ का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “एनिमल’ मूवी में हमारी सबसे खूबसूरती पूरी हो गई, रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वंगा के लिए एक गाना बनाना हमारा सपना था, सबसे अच्छा और यकीन मानिए यह गाना आपको इतना इमोशनल कर देगा, दर्द बहुत ज्यादा भर दिया है, जानी ने खूबसूरती से इसे लिखा है। पिता और बेटे पर बेस्ड इस क्लाइमेक्स गाने का इंतजार नहीं कर सकते।” 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by B PRAAK (@bpraak)

हाल ही में रिलीज हुआ था फिल्म का तीसरा गाना 

हाल ही में मेकर्स ने फिल्म ‘एनिमल’ का तीसरा गाना ‘पापा मेरी जान’ रिलीज किया था। इस गाने को सोनू निगम ने अपनी आवाज से सजाया है और राज शेखर ने इसे लिखा है जबकि हर्षवर्धन रामेश्वर ने गाना को कंपोज किया है। गाना ‘पापा मेरी जान’ को रणबीर कपूर और अनिल कपूर पर फिल्माया गया है। 

ये स्टारकास्ट आएंगे नजर 

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म में अनिल कपूर रणबीर कपूर के पिता का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।