RRR
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : साउथ फिल्म (South Film) डायरेक्टर (Director) एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म ने न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी अपने झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिली है। वहीं फिल्म ऑस्कर 2023 की रेस में दौड़ रही है। फिल्म के ‘नाटू नाटू’ (Naatu Naatu) गाने को ऑस्कर 2023 (Oscar 2023) के लिए नॉमिनेट किया गया है।

वहीं अब इस गाने का खुमार बीटीएस सदस्य जुंगकूक पर भी देखने को मिला है। जी हां, आपने सही सुना जुंगकूक भी फिल्म ‘आरआरआर’ के ‘नाटू नाटू’ गाने के दीवाने हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लाइव वीवर्स के लिए इंटरनेट पर ‘नाटू नाटू’ गाने की प्लेलिस्ट चलाई। उनके इस गाने को सुनकर सभी हैरान रह गए। वहीं इस बात को जानकर ‘आरआरआर’ टीम भी सरप्राइज हुई है। ‘आरआरआर मूवीज’ ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल के जरिए जुंगकूक और पूरे दक्षिण कोरिया को प्यार भेजा है।

‘आरआरआर मूवीज’ ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें जुंगकूक को ‘नाटू नाटू’ गाने का प्लेलिस्ट चलाते हुए सुना जा सकता है। जुंगकूक इस गाने पर मंत्रमुग्ध हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर कर ‘आरआरआर मूवीज’ ने लिखा, “जुंगकूक…। यह जानकर आश्चर्य हुआ कि आपने ‘नाटू नाटू’ को इतना प्यार किया। हम आपको, BTS टीम और पूरे दक्षिण कोरिया को ढेर सारा प्यार भेज रहे हैं।” जुंगकूक के इस प्लेलिस्ट वीडियो को अब तक 850 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं 44 हजार से अधिक लोगों को ये वीडियो बेहद पसंद भी आया है।