कोरोनावायरस के कारण ”फिल्म 83” का ट्रेलर लॉन्च इंवेंट हुआ रद्द

मुंबई. दुनियाभर में कोरोनावायरस के कारण लोग डरे हुए है।कई लोगो ने अपने यात्रा भी रद्द कर दिए है।इसी दौरान बॉलीवुड में भी कोरोनावायरस के वजह से सेलेब्स ने अपनी यात्रा और इंवेंट्स रद्द का दिए है।

Loading

मुंबई. दुनियाभर में कोरोनावायरस के कारण लोग डरे हुए है।कई लोगो ने अपने यात्रा भी रद्द कर दिए है।इसी दौरान बॉलीवुड में भी कोरोनावायरस के वजह से सेलेब्स ने अपनी यात्रा और इंवेंट्स रद्द का दिए है।  हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रद्द हो गया है।  जानलेवा कोरोनावायरस के कारण यह इंवेंट रद्द करने का फैसला लिया गया है। 

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, फिल्म 83 का ट्रेलर लॉन्च इवेंट 11 मार्च को होने वाला था। इस इवेंट में फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और भारत के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव शामिल होने वाले थे। लेकिन, दुनियाभर में फ़ैल रहे जानलेवा कोरोनावायरस के चलते एक जगह पर इतने सारे लोगो को एकट्ठा करना, किसी खतरे से कम नहीं। इसलिए ऐसा कहा जा रहा है कि, फिल्ममेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट को रद्द करने का फैसलालिया है। 

फिल्म 83 भारत ने पहली बार साल 1983 में वर्ल्ड कप जीतने की कहानी पर आधारित है।इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले है। तो वही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका में नजर आने वाली है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।