Pushpa 2
Photo - Twitter

Loading

मुंबई : साउथ सुपरस्टार (South Superstar) अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की स्टारर फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ (Pushpa: The Rise) फैंस को बेहद पसंद आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। यहां तक कि इस फिल्म के दो डायलॉग ‘पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या?’ और ‘झूकेगा नहीं साला…’ के अलावा फिल्म के गानों ने भी धूम मचा दी थी। फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फहाद फासिल के एक्शन ने फैंस पर जमकर रंग जमाया था।

फिल्म में फहाद फासिल ने इंस्पेक्टर भंवर सिंह की भूमिका निभाई थी। वहीं अब फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट ‘पुष्पा : द रूल’ (Pushpa: The Rule) का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल नजर आएंगे। वहीं हाल ही में फिल्म ‘पुष्पा : द रूल’ के सेट से फहाद फासिल उर्फ भंवर सिंह शेखावत का बीटीएस तस्वीर सामने आया है। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

फहाद फासिल के फर्स्ट लुक को मेकर्स ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। जिसमें वो कान में बाली और मूछों के साथ नजर आ रहे हैं। मैत्री मूवी मेकर्स ने तस्वीर को शेयर कर लिखा, “भंवर सिंह शेखावत’ उर्फ फहाद फासिल के साथ ‘पुष्पा 2 द रूल’ का एक अहम शेड्यूल पूरा। इस बार वह प्रतिशोध के साथ लौटेगा।” फैंस इस तस्वीर को देखकर फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म से अल्लू अर्जुन का भी फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। फिल्म ‘पुष्पा : द रूल’ का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। फिल्म मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले प्रोड्यूस हो रही है। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल नजर आएंगे।