
मुंबई : फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ (The Elephant Whisperers) ने ऑस्कर 2023 (Oscar 2023) में बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म (Best Documentary Short Film) का अवॉर्ड हासिल कर इतिहास रच दिया है। यह भारतवासियों के लिए बड़े गर्व की बात है। यह देश का पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। कार्तिकी गोंजाल्विस (Kartiki Gonsalves) की निर्देशित इस फिल्म को बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।
फिल्म का निर्माण गुनीत मोंगा (Guneet Monga) और अचिन जैन ने साथ मिलकर किया था। ऑस्कर के मंच पर गुनीत मोंगा ने ही अवॉर्ड को हासिल किया। वो इस पल से बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना पहला रिएक्शन शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें वो ऑस्कर के मंच पर अवॉर्ड को हाथ में लिए काफी खुश दिखाई दे रही हैं।
View this post on Instagram
उन्होंने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “आज की रात ऐतिहासिक है क्योंकि यह किसी भारतीय प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है। 2 महिलाओं के साथ भारत की जय। मेरे को-प्रोड्यूसर अचिन जैन, टीम सिख्या, नेटफ्लिक्स, आलोक, सराफीना, डब्लूएमई बैश संजना को थैंक्यू मॉम डैड गुरुजी शुक्राना। मेरे प्यारे पति सनी। 3 महीने की सालगिरह मुबारक हो बेबी! इस कहानी को लाने और बुनने के लिए कार्तिकी देखने वाली सभी महिलाओं को… भविष्य दुस्साहसी है और भविष्य यहां है लेट्स गो! जय हिन्द!” बता दें कि फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ आज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।