Photo: Twitter
Photo: Twitter

Loading

मुंबई: कैटरीना कैफ के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘वेलकम’-3′ से कैटरीना कैफ की छुट्टी कर दी गई है। हाल ही में इस फिल्म में अक्षय कुमार की वापसी हुई है। खबर है कि कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद मेकर्स ने उन्हें रीप्लेस करने की तैयारी कर ली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म में कैटरीना की जगह मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता ले सकती हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘वेलकम’ के तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार, संजय दत्त और अरशद वारसी दिखाई देंगे। साथ ही ऐसा दावा किया जा रहा है कि फीमेल लीड का रोल मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता को मिलेगा। बता दें, वेलकम के पहले पार्ट में अक्षय कुमार के अपोजिट कैटरीना कैफ थीं। इस फिल्म फिल्म में नाना पाटेकर और अनिल कपूर के साथ परेश रावल लीड रोल में दिखाई दिए थे। वहीं दूसरे पार्ट में अक्षय की जगह जॉन अब्राहम ने ली थी। लेकिन तीसरे पार्ट में अक्षय की वापसी हो गई है। अब दर्शक ये जानने को काफी उत्साहित हैं कि इस फिल्म क्या नया देखने को मिलेगा?