Adipurush Janaki Motion Poster
Photo - kritisanon/Instagram

Loading

मुंबई : आज देशभर में सीता नवमी मनाया (Sita Navami) जा रहा है। इस खास मौके पर साउथ एक्टर प्रभास (Prabhas) और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) से मेकर्स ने कृति सेनन का मोशन पोस्टर और साथ ही नया पोस्टर भी रिलीज किया है।

इस मोशन पोस्टर में कृति सेनन माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में ‘राम सिया राम’ का धुन भी सुनने को मिल रहा है। इस मोशन पोस्टर और पोस्टर को कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें उनका एकदम नया लुक देखने को मिल रहा है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

पोस्टर में कृति सेनन माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर पहने दिखाई दे रही हैं। मां जानकी बनी कृति सेनन के आंखों से आंसू बहते हुए भी देखा जा सकता है। उनका ये लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

गौरतलब है कि ओम राउत की निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभास प्रभु राम की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं स्क्रीन पर उनकी पत्नी की भूमिका में मां सीता बनी कृति सेनन दिखाई देंगी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

जबकि रावण का किरदार सैफ अली खान निभा रहे हैं। फिल्म में लक्ष्मण का रोल सनी सिंह का रहे हैं और हनुमान जी की भूमिका में देवदत्त गजानन नागे हैं। फिल्म 16 जून, 2023 को आईमैक्स और 3डी में हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।