Sui Dhaaga China Release
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) वरुण धवन (Varun Dhawan) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की स्टारर फिल्म ‘सुई धागा’ (Sui Dhaaga) 28 सितंबर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को प्रशंसकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थी। वहीं अब फिल्म के रिलीज के 5 साल बाद एक्टर वरुण धवन ने अपने फैंस के साथ अपनी इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर शेयर की है। इंडिया के बाद अब उनकी इस फिल्म का जादू चीन में भी चलने जा रहा है।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना एक्टर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की अभिनीत फिल्म ‘सुई धागा’ इंडिया में रिलीज होने के पांच साल बाद चीन में रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म 31 मार्च को चीन के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक्टर वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘सुई धागा’ का एक नया पोस्टर शेयर किया है। जिसमें वरुण धवन और अनुष्का शर्मा एक-दूसरे को देखते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के नए पोस्टर पर सब चाइनीज भाषा में लिखा दिखाई दे रहा है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

पोस्टर को शेयर कर वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा, “एक सुपर स्पेशल फिल्म जिसने जीता सबका प्यार! ‘सुई धागा’- मेड इन इंडिया 31 मार्च को चीन में रिलीज होने के लिए तैयार है!” बता दें कि फिल्म ‘सुई धागा’ की कहानी ‘मेड इन इंडिया’ कैंपेन पर आधारित है। जिसमें वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने पति-पत्नी की भूमिका निभाई है। अब देखना ये है कि ये फिल्म चीन के सिनेमाघरों में क्या कमाल दिखाती है।