Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani
Photo - @fillamwala Twitter

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस उनके इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपने इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग के लिए कश्मीर में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके इस गाने की शूटिंग कश्मीर के गुलमर्ग में चल रही है। माना ये जा रहा है कि ये एक रोमांटिक सॉन्ग है।

वहीं फिल्म के सेट से रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक्टर रणवीर सिंह को कश्मीर की बर्फीली वादियों में अपने गाने की शूटिंग करते हुए देखा जा सकता है। वायरल हो रही तस्वीरों में रणवीर सिंह ब्लैक एंड व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। उन्हें ऊपर से व्हाइट कलर का ओवरकोट पहने हुए भी देखा जा सकता है। एक्टर के साथ उनके क्रू मेंबर भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। उनके इस तस्वीरों को @fillamwala के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।

इससे पहले आलिया भट्ट का भी फिल्म के सेट से उनके गाने के सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बता दें कि यह दूसरी बार है कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इससे पहले वो फिल्म ‘गली बॉय’ में एक साथ नजर आए थे। फैंस को भी स्क्रीन पर इनकी जोड़ी काफी पसंद है। फैंस एक बार फिर इनको साथ में स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। 

गौरतलब है कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। ये फिल्म 28 जुलाई, 2023 को रिलीज होगी जबकि पहले ये फिल्म 28 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने वाली थी। जिसके रिलीज डेट को मेकर्स ने पोस्टपोन कर दिया है। फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं और इसे धर्मा प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।