The Crew Shooting Start
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : मशहूर फिल्म निर्माता रिया कपूर ने आज अपनी मां सुनीता कपूर के जन्मदिन के मौके पर अपनी अगली फिल्म ‘द क्रू’ की शूटिंग शुरू कर दी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की है। जिसके पहली तस्वीर में फिल्म का क्लैपर बोर्ड नजर आ रहा है। जिसपर फिल्म का नाम ‘द क्रू’ लिखा है साथ ही फिल्म के निर्देशक राजेश कृषणन का नाम भी लिखा है।

क्लैपर बोर्ड के पास एक गुलाब का फूल रखा है। उसी के बगल में एक जलता हुआ दीपक भी रखा नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में उनकी मां की तस्वीर दिखाई दे रही हैं। रिया कपूर ने तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा, “क्या यही जिंदगी की हकीकत है! मां सुनीता कपूर के जन्मदिन पर पहला दिन। मेरी नानी के आशीर्वाद से जन्मदिन! जन्मदिन मुबारक हो मां मैं तुम्हारे बिना यहां नहीं हो सकती! मुझे तुमसे प्यार है!”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

बता दें कि राजेश कृषणन द्वारा निर्देशित और रिया कपूर और एकता कपूर द्वारा निर्मित फिल्म ‘द क्रू’ की शूटिंग का आज पहला दिन है। फिल्म की कहानी तीन महिलाओं की है। जो जीवन के साथ अपने काम को लेकर आगे की तरफ बढ़ती हैं, लेकिन उनके साथ उनकी मुश्किलें भी उनके पीछे रहती हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगी।