Billi Billi Aankh Goriye Teaser
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने 28 फरवरी को अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का प्रीमियर रखा था। जिसमें उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। वहीं एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों के सामने आते ही ये सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल होने लगी। वहीं सलमान खान के फैंस को उनकी ये तस्वीरें बेहद पसंद भी आ रही है। उनके इस तस्वीरों को लाइक कर फैंस कमेंट्स भी कर रहे हैं। उनके इस पोस्ट को अब तक 10 लाख 90 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

वहीं एक्टर सलमान खान ने अपने कैप्शन के जरिए बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का दूसरा गाना ‘बिल्ली बिल्ली आंख गोरिए’ (Billi Billi Aankh Goriye) का टीजर आज यानि 1 मार्च को दोपहर 12 बजे रिलीज होगा। जिसकी एक झलक पहले ही एक्टर दिखा चुके हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म का पहला गाना ‘नइयो लगदा’ (Naiyo Lagda) 12 फरवरी को रिलीज हुआ था। जो फैंस को बेहद पसंद आया था। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान के अलावा शहनाज गिल, जस्सी गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू और राघव जुयाल भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।