Pathaan In Kashmir Valley
Photo - Twitter

    Loading

    मुंबई : एक्टर (Actor) शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की स्टारर फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर मानो भूचाल सा आ गया हो। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इतना ही नहीं शाहरुख खान की ‘पठान’ भारत की पहले दिन सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। थिएटरों में फिल्म को देखते हुए फैंस तालियां बजा रहे हैं।

    हालंकि, फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। वहीं ‘पठान’ ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अब ‘पठान’ ने कश्मीर घाटी के 32 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कश्मीर घाटी के थिएटरों में पूरे 32 साल बाद हाउसफुल का साइन बोर्ड देखने को मिला है। INOX Leisure Ltd ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है।

    INOX Leisure Ltd ने अपने ट्विटर हैंडल से हाउसफुल का साइन बोर्ड शेयर कर लिखा, “आज, देश में ‘पठान’ उन्माद के साथ, हम 32 वर्षों के बाद कश्मीर घाटी में कीमती हाउसफुल साइन को वापस लाने के लिए किंग खान के आभारी हैं! शुक्रिया शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण!” बता दें कि शाहरुख खान ने फिल्म ‘पठान’ से 4 साल बाद पर्दे पर अपनी वापसी की है। शाहरुख खान आखिरी बार पर्दे पर 2018 में रिलीज फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे।