Shilpa Shetty On IPF Wrap Up
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ (Indian Police Force) की शूटिंग में काफी व्यस्त थी। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज की शूटिंग को शिल्पा शेट्टी ने पूरा कर लिया है। टीम ने हैदराबाद में वेब सीरीज की शूटिंग को रैप किया। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की हैं। जिसमें वो रोहित शेट्टी और फिल्म की टीम के साथ स्लो मोशन में वॉक करती नजर आ रही हैं।

    उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “यात्रा का अंत होना अच्छा है, लेकिन यह ‘यात्रा’ है जो अंत में मायने रखती है। इस सफर को इतना यादगार बनाने के लिए टीम रोहित शेट्टी प्रोडक्शन का शुक्रिया यह ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ रोहित शेट्टी पर एक रैप है, सचमुच ऐसा धमाका था शेट्टी! मैं अब अपनी बकेट लिस्ट में एक टिक जोड़ सकती हूं !! ड्रीम टीम बनाने के लिए मयंक टंडन, सुशवंत प्रकाश, स्नेहा शेट्टी कोहली, विधी घोडगांवकर, संचित बेद्रे, अन्ना गुप्ता, महक शेट्टी कुछ टूटी कारों और हड्डियों के बाद हम सब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं। प्यार/एक्शन का श्रम जल्द ही केवल प्राइम वीडियो पर।”

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    बता दें कि वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में शिल्पा शेट्टी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।