Gadar 2
Photo - iamsunnydeol Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक्टर अपनी इस फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं। सनी देओल की स्टारर इस फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के अहमदनगर में हो रही है। एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो एक किसान से सड़क पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। किसान अपनी बैलगाड़ी से अपने जानवरों के लिए भूसा ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। किसान ने सनी देओल से कहा कि आप सनी देओल जैसे लग रहे हैं। जिसपर एक्टर ने कहा कि मैं वही हूं।

किसान हैरान होकर बोला, “अरे बाप रे” किसान अपने सामने सनी देओल को देखकर उसके खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फिर बाद में एक्टर ने किसान से कहा उन्हें अहमदनगर में आने के बाद उन्हें अपने गांव की याद आ जाती है। वीडियो में किसान और एक्टर सनी देओल बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। उनका ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस वीडियो को लाइक कर इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सनी देओल द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

गौरतलब है कि फिल्म ‘गदर 2’ में एक बार फिर सनी देओल के साथ लीड रोल में एक्ट्रेस अमीषा पटेल नजर आएंगी। फैंस 22 साल बाद फिल्म ‘गदर’ के इस दूसरे पार्ट को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। फिल्म ‘गदर 2’ का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।