मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) जहां आज 25 जनवरी को बड़े पर्दे रिलीज हुई है। वहीं सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का टीजर भी सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुका है। सलमान खान ने 23 जनवरी को फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर कर टीजर रिलीज की जानकारी दी थी।
आज का दिन वास्तव में शाहरुख खान और सलमान खान के फैंस के लिए बेहद खास है। फिल्म के टीजर में सलमान खान का जहां एक्शन मोड देखने को मिल रहा है। वहीं सलमान खान टीजर में पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस पॉवरफुल एक्शन और रोमांटिक सीन से भरपूर फिल्म के टीजर से फैंस को अपनी नजरें हटाना मुश्किल है। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के टीजर में शहनाज गिल का साउथ इंडियन लुक देखने को मिला साथ ही टीजर में राघव जुयाल, जस्सी गिल, और पलक तिवारी भी नजर आईं।
Biggest Megastar of indian Cinema #SalmanKhan is back with a Bang.
Crowd Going Berserk, Yeh toh Bas Start hai. #KisiKaBhaiKisiKiJaan aa Rahe Eid pe Eidi Dene!! ✨🔥#KBKJTeaserInTheatres pic.twitter.com/pcSy1neOe6
— BALLU LEGEND..!!✨ (@LegendIsBallu) January 25, 2023
सलमान खान की इस फिल्म से शहनाज गिल और एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में सलमान खान का दो अलग लुक देखने को मिलेगा। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के टीजर का वीडियो एक फैन ने थिएटर से सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
A glimpse of #ShehnaazGill from the teaser of #KisiKaBhaiKisiKiJaanTeaser ❤❤❤ pic.twitter.com/dXGCZkVMp2
— SKG FC✨ (@shehnazxstars) January 25, 2023
गौरतलब है कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान, पूजा हेगड़े, शहनाज गिल और पलक तिवारी के अलावा जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, और बॉक्सर विजेंद्र सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।