Chamkila Teaser Out
Photo - Teaser Video Grab

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) स्टारर अपकमिंग बायोपिक ‘चमकीला’ (Chamkila) का टीजर आज रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर को परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें दिलजीत दोसांझ पहली बार बिना पगड़ी के पंजाब के मशहूर दिवंगत म्यूजिशियन अमर सिंह चमकीला के किरदार में नजर आ रहे हैं।

फिल्म के टीजर को शेयर कर परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, “आपने उसकी आवाज सुनी है, अब उसकी कहानी सुनिए! अमर सिंह ‘चमकीला’, जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रहा है।” फिल्म की कहानी पंजाब के रॉकस्टार अमर सिंह चमकीला पर आधारित है। जिसकी 27 साल की उम्र में साल 1988 में गोली मारकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

हमलावरों ने अमर सिंह चमकीला पर उस वक्त गोलियां चलाई थी जब वह पंजाब के गांव मेहसामपुर, जालंधर में एक स्टेज शो में जा रहे थे। उस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अमरजोत और बच्चे भी थे। आज अमर सिंह चमकीला भले ही लोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी वो लोगों के द्वारा दिल से याद किए जाते हैं। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘चमकीला’ को एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 2024 में रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।