
मुंबई : साउथ सिनेमा (South Cinema) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) के ‘नाटू नाटू’ (Naatu Naatu) सॉन्ग को 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स (Golden Globe Awards) में बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। जहां एक तरफ फिल्म ‘आरआरआर’ की टीम इस अवॉर्ड को हासिल करने का जश्न मना रही है। वहीं आज साउथ के दो सुपरस्टार की स्टारर अलग-अलग फिल्म सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। जिसके रिलीज होने पर फैंस सिनेमाघरों के बाहर फिल्म के पोस्टर के सामने नाचते-गाते हुए जश्न मना रहे हैं।
साउथ की दो फिल्में एक साथ थिएटरों में बड़े पर्दे पर उतरी है। जिससे दो स्टार्स आमने-सामने आ गए हैं। बता दें कि एक्टर थलापति विजय की ‘वरिसु’ और अजित कुमार की ‘थुनिवु’ दोनों एक साथ आज सिनेमाघरों में दस्तक दी हैं। जिसके रिलीज पर फैंस डांस कर जश्न मना रहे हैं। उनका ये डांस देखते ही बन रहा है। ANI ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में भीड़ डांस कर रही है। बता दें कि यह वीडियो मदुरै, तमिलनाडु का बताया जा रहा है।
#WATCH | Madurai, Tamil Nadu: Fans celebrate the release of Actor Ajith Kumar starrer Thunivu and Vijay starrer Varisu.
Both films have released in theatres on the same day after 8 years. pic.twitter.com/Qu83BYLJMA
— ANI (@ANI) January 11, 2023
जिसमें थलपति विजय और अजित कुमार के फैंस फिल्म के रिलीज का जश्न इस अनोखे अंदाज में मना रहे हैं। जो शायद ही पहले कभी देखा गया होगा। फैंस को उतावलेपन को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली है। वहीं ANI ने एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों स्टार्स के फैंस के बीच जंग छिड़ हुई नजर आ रही है। जो सिनेमाघरों में लगे दोनों फिल्मों के पोस्टर्स को फाड़े जा रहे हैं।
#WATCH | Tamil Nadu: Fans of Ajith Kumar tore posters of Vijay starrer #Varisu & fans of Vijay tore posters of Ajith Kumar starrer #Thunivu outside a movie theatre in Chennai
Both films have released on the same day after 8 yrs, people gathered in large numbers to watch them. pic.twitter.com/rahM76Gcjk
— ANI (@ANI) January 11, 2023
बता दें कि आठ सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि साउथ की दो फिल्में एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। फिल्म ‘वरिसु’ का निर्देशन वामशी पडाईपल्ली ने किया है। इस फिल्म में विजय के अलावा प्रकाश राज और रश्मिका मंदाना भी हैं। वहीं फिल्म ‘थुनिवु’ का निर्देशन एच विनोद ने किया है।