Pushpa 2
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : साउथ सुपरस्टार (South Superstar) अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) को लेकर काफी सुर्खियां में हैं। फैंस ‘पुष्पा द रूल’ (Pushpa the Rule) के रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। मेकर्स ने ‘पुष्पा’ के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से एक दमदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें ‘वेयर इस पुष्पा’ सवाल किया गया है। वीडियो की शुरुआत में अंधेरे में बाइक चलाते हुए एक शख्स नजर आ रहा है। जिसके बाद वीडियो में अल्लू अर्जुन की भी झलक देखने को मिल रही है।

20 सेकंड का ये वीडियो बेहद रोमांचक है। वीडियो के बैकग्राउंड में सुना जा सकता है कि गोलियों से घायल पुष्पा तिरुपति जेल से फरार हो गया है। वीडियो में भारी पुलिस बल और दंगे का दृश्य देखने को मिल रहा है। वीडियो में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी देखी जा सकती है। वीडियो शेयर कर लिखा, “पुष्पा कहां है ? खोज शीघ्र ही समाप्त होती है! द हंट बिफोर द रूल 7 अप्रैल को शाम 4.05 बजे।”

सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ में अल्लू अर्जुन और  एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के अलावा मलयालम सिनेमा के एक्टर फहाद फासिल और अनासुया भी नजर आएंगे। वहीं इस वीडियो के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि 7 अप्रैल की शाम 4.05 बजे फिल्म का पहला टीजर रिलीज हो सकता है। बता दें कि 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। बर्थडे से एक दिन पहले ही फैंस को बड़ा तोहफा मिल सकता है।