vidyut-jammwal-begins-shoot-for-his-upcoming-movie-ib-71

फिल्म ‘आईबी 71’ (IB 71) एक सच्ची घटना पर आधारित है।

    Loading

    मुंबई, बॉलीवुड के एक्शन सुपरस्टार विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ने प्रोडक्शन हाउस ‘एक्शन हीरो फिल्म्स’ लॉन्च कर दिया है। विद्युत अब एक्टर के साथ निर्माता भी बन गए है। वह फिल्ममेकर संकल्प रेड्डी (Sankalp Reddy) के साथ अपनी पहली जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘आईबी 71 (IB 71)’ बना रहे है। विद्युत जामवाल इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों को अपनी कहानी को दिखाना चाहते है। विद्युत ने फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में शुरू कर दिया है। 

    फिल्म ‘आईबी 71’ (IB 71) एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में विद्युत एक खुफिया अधिकारी की भूमिका में नज़र आने वाले है। इस फिल्म में दिखाने वाले है कि, कैसे भारतीय खुफिया अधिकारियों ने पूरे पाकिस्तानी दफ्तर को चकमा दिया। साथ ही हमारे सशस्त्र बलों को दो मोर्चों के युद्ध का सामना करने के लिए सहायता दी। इस दमदार फिल्म की का निर्देशन संकल्प रेड्डी कर रहे है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

    फिल्म के पहले शेड्यूल के बारे में बात करते हुए, विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) का कहना है कि “यह मेरे प्रोडक्शन हाउस ‘एक्शन हीरो फिल्म्स’की पहली फिल्म है। इस फिल्म के साथ मैं अपनी इस फिल्म के साथ अपने  प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत कर रहा हूँ। मैं इस फिल्म को लेकर रोमांचित हूं। यह फिल्म इतिहास के एक गौरवशाली अध्याय को फिर से दोहराने वाली है। यह खुफिया अधिकारियों की प्रतिभा की कहानी है, जिन्हें मैं तहे दिल से सलाम करता हूं। मैं और मेरी टीम आभारी है कि हम इस साल की शुरुआत रोमांचक तरीके से कर रहे है।”

    बता दें कि, फिल्म ‘आईबी 71’ (IB 71) को गुलशन कुमार, टी-सीरीज फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में विद्युत जामवाल मुख्य भूमिका नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म भूषण कुमार, ‘एक्शन हीरो फिल्म्स’ और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। इसके सह- निर्माता अब्बास सैय्यद है और निर्देशक संकल्प रेड्डी है।