Mrunal Thakur/Lochan Thakur
Photo- Social Media

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) बहुत जल्द अपनी आगामी (Upcoming) फिल्म (Film) ‘लेफ्टिनेंट राम’ (Lieutenant Ram) के तेलुगू डब में नजर आएंगी। उनके साथ इस फिल्म में दुलकर सलमान भी नजर आएंगे। इस फिल्म को तेलुगू, तमिल और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म प्रेम कहानी पर आधारित है। इस शूटिंग के बीच में समय निकालकर अदाकारा अपनी बड़ी बहन लोचन ठाकुर के साथ वीकेंड सेलिब्रेट करने श्रीलंका गई हैं। ये दोनों बहनें वहां खूब मस्ती कर रही है।

    काफी बिजी शेड्यूल की वजह से अदाकारा अपनी छुट्टियां नहीं मना पा रही थी, लेकिन अब मौका मिलते ही एक छोटा ब्रेक लेकर श्रीलंका पहुंच गई है। वो अपने इस छुट्टी में चार चांद लगाने के लिए अपनी बड़ी बहन जो हेयर स्टाइलिस्ट के लिए फेमस है, उनके साथ गई है। मृणाल ठाकुर ने बताया कि वो अपने बिजी शेड्यूल की वजह से काफी दिनों से कहीं नहीं जा पा रही थी। वो और उनकी बड़ी बहन काफी समय से इस छुट्टी पर जाने का प्लान कर रही थी, लेकिन उन्हें ऐसा कोई मौका नहीं मिला। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

    आखिर में अभिनेत्री ने ये फैसला किया कि अब वो शूटिंग के बीच ही समय निकालकर छुट्टियां बिताने जाएंगी और उन्होंने वैसा ही किया वो फिल्म ‘लेफ्टिनेंट राम’ के शूटिंग के’? बीच ही अपना हॉलिडे सेलिब्रेट करने श्रीलंका पहुंची। हालांकि, वो इसके बारे में खास प्लान नहीं कि थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

    अगर हम बात करें मृणाल ठाकुर के वर्कफ्रंट की तो अदाकारा बहुत जल्द अपने बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट ड्रामा फिल्म ‘जर्सी’ में लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर भी अपने मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रहे है। गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।