‘मुक्काबाज’ फेम अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड से की शादी, तस्वीरें की शेयर

    Loading

    ‘Mukkabaaz’ fame actor Vineet Kumar Singh married long time girlfriend, shares photos: बॉलीवुड अभिनेता विनीत कुमार सिंह (Vineet Kumar Singh) ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने फैंस को चौका दिया है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए ऐलान करते हुए बताया कि ‘उन्होंने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड रुचिरा गोरमारे से शादी कर ली है।’ इसके साथ ही विनीत ने एक नोट जारी कर बताया कि ’29/11/2021 तुम्हारा हाथ पकड़कर एक नया सफर शुरू किया है। आपको अपने जीवन में पाकर वास्तव में धन्य महसूस कर रहा हूँ! @ruchiraagormaray आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी का धन्यवाद’

    बताया जा रहा है कि ये कपल 8 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए, अभिनेता ने कहा, वे पिछले आठ सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। इसलिए उन्होंने शादी कर अपने रिश्ते को नाम दिया। बॉलीवुड का यह कपल शुरू में 2020 में शादी करने की योजना बना रहे थे, लेकिन COVID की अनिश्चितताओं के कारण इसे स्थगित कर दिया।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vineet Kumar Singh (@vineet_ksofficial)

     

    शादी के बारे में बात करते हुए, विनीत का कहना है कि ‘यह सेरेमनी एक पर्जिसनल थी, इसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त मौजूद थे। उन दोनों ने योजना बनाई और जिन अनुष्ठानों का पालन किया गया, वे महाराष्ट्रीयन और उत्तर भारतीय दोनों थे। यह सब एक समारोह में था।