Salman Khan
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार (Superstar) सलमान खान (Salman Khan) को बीते रविवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई है। बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान को बीते रविवार को एक धमकी भरा पत्र मिला था। जिसमें सलमान खान को जान से मारने की बात लिखी थी। सिर्फ इतना ही नहीं उस लेटर में यह तक लिखा था कि सलमान खान तुम्हारा भी हाल सिद्धू मूसेवाला की तरह किया जाएगा।

    जिसके बाद इस मामले पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बांद्रा पुलिस ने मामला दर्ज किया था और आज उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस की एक गुट उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच चुकी है। पुलिस इस मामले की जांच बड़ी बारीकी से कर रही है। बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान मॉर्निंग वॉक करने के बाद गार्डन के एक बेंच पर कुछ देर के लिए बैठते है। जहां रविवार को उन्हें एक पत्र मिला। जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी लिखी थी।

    जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मामले में सलमान खान के घर जॉइंट कमिश्नर विश्वास नागरे पाटिल भी डीसीपी मंजूनाथ सिंगे के साथ पहुंचे थे और पूछताछ करके लौट गए थे। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद अब बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान को भी धमकी मिली है। जो एक बड़ी चिंता की बात है।