Prafulla Kar Passes Away
Photo- Social Media

    Loading

    मुंबई : ओड़िशा (Odisha) के संगीतकार (Musician) प्रफुल्ल कर (Prafulla Kar) बीते रविवार (Sunday) की रात में इस दुनिया को अलविदा कह गए। 83 साल की उम्र में महान कलाकार का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। प्रफुल्ल कर भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित थे। प्रफुल्ल कर का जन्म 16 फरवरी 1939 को पुरी में हुआ था और बीते रात उन्होंने अपने भुवनेश्वर के सत्यनगर आवास में अपनी अंतिम सांस ली। इस खबर से हर तरफ शोक का माहौल है।

    उनके निधन पर ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर शोक जाहिर किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्विट करते हुए लिखा, ‘प्रसिद्ध संगीतकार प्रफुल्ल कर के निधन की खबर से मन बहुत दुखी है।

    उनके निधन से उड़िया संगीत की दुनिया में एक युग का अंत हो गया। अपनी अनूठी संगीत शैली से वो लोगों के दिलों में हमेशा अमर रहेंगे। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’

    वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट करते हुए लिखा, ‘श्री प्रफुल्ल कर जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें उड़िया संस्कृति और संगीत में उनके अग्रणी योगदान के लिए याद किया जाएगा। वे एक बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति!’