‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में ‘नागिन 2’ अभिनेता की हुई धांसू एंट्री, रणवीर सिंह-आलिया भट्ट के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

    Loading

    मुंबई: करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) जल्द ही पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म के लिए करण काफी उत्साहित है। इस फिल्म का निर्देशन वह खुद कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में अब  ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही हैं। इस फिल्म में ‘नागिन’ फेम अभिनेता की एंट्री हुई हैं। फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा यह अभिनेता भी अहम किरदार में नजर आएगा। 

    हम बार कर रहे हैं टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) की। करण जौहर की इस फिल्म के जरीए अर्जु बॉलीवुड में अपने डेब्यू करने जा रहे हैं। अर्जुन ने खुद एक सोशल मीडिया जारी कर इसकी पुष्टि की है। अभिनेता ने एक विशेष नोट करण ने लिखा हुआ शेयर किया हैं। इसमें लिख है कि ‘धर्मा प्रोडक्शन में आपका स्वागत है। मैं आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर किया और लिखा, ‘आखिरकार करण सर के साथ काम करने का मौका मिला। मुझे खुशी है कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बन सका।’

    ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में होंगे। साथ ही सारा अली खान, जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे भी फिल्म में कैमियो भूमिकाओं में नजर आएंगी। ये एक फैमिली मूवी है और ये फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जब फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है तो दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।