एक्ट्रेस नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के साथ 21 साल की उम्र में शादी की थी। इसी साल ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 
Neetu Singh And Rishi Kapoor

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने शादी की सालगिरह पर अपने पति और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की अनमोल यादें सोशल मीडिया पर साझा की है। तस्वीरें पोस्ट करते हुए अदाकारा ने लिखा- ‘In remembrance…’ नीतू और ऋषि की ये तस्वीरें साल 2017 से पहले की हैं जब यह दोनों कपिल शर्मा के चैट शो में गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। इन तस्वीरों में आप देख सकते है कि दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। 

    ऋषि और नीतू कपूर ने 22 जनवरी, 1980 को शादी के बंधन में बंध गए थे। इस प्यार करने वाले जोड़े ने बड़े पर्दे पर ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘कभी कभी’ और ‘खेल खेल में’ जैसी हिट फिल्मों में रोमांस किया था। कैंसर से दो साल की लंबी लड़ाई के बाद अप्रैल 2020 में ऋषि का निधन हो गया था। वह आखिरी बाद ऑनस्क्रीन हितेश भाटिया की ‘शर्माजी नमकीन’ में दिखाई देंगे होगी। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

    वहीं नीतू कपूर फिल्मों में वापसी की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ ‘जुग जुग जीयो’ के लिए बड़े पैमाने पर शूटिंग की है। राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा है जो इसी साल जून में रिलीज होगी।