‘गंगूबाई’ देखने के बाद कुछ ऐसा था आलिया भट्ट की होने वाली सांस नीतू कपूर का  रिएक्शन, कही ये बात

    Loading

    मुंबई: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) आज रिलीज हो गई है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म में आलिया पहली बार काम करती दिखाई देंगी। फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने  मुंबई में ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इसमें बॉलीवुड के की सेलेब्स शामिल होते दिखाई दिए थे। फिल्म देखने के बाद कई  सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब तारीफ भी की।  इस लंबी लिस्ट में अब बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) का भी नाम  शामिल हो गया है। 

     इंस्टाग्राम हैंडल पर नीतू ने फिल्म में आलिया के अभिनय की खूब तारीफ की है। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के पोस्टर को साझा करते हुए नीतू ने लिखा, ‘देखो कि कैसे @aliaabhatt गेंद को पार्क से बाहर हिट करता है’ साथ में कई थम्स अप इमोटिकॉन्स भी अभिनेत्री ने पोस्ट किया है।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

    आपको बता दें, आलिया पिछले कुछ समय से रणबीर को डेट कर रही हैं जबकि लवबर्ड्स ने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया हो लेकिन सोशल मीडिया पर आलिया अक्सर अपने प्यार का इजहार करती नजर आती रहती हैं। मालूम हो कि आलिया और रणबीर की जोड़ी बहुत जल्द अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देंगे।