नेहा धूपिया ने बेटे को अपने टॉप के अंदर रखकर कराई ब्रेस्टफीडिंग, देखें वायरल Photo

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने हाल ही में दोबारा मां बनी है। बीते दिनों से वह अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं। नेहा और अंगद के घर बेटा हुआ है। ऐसे में अब नेहा धूपिया ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में नेहा बेटे को शर्ट में रखकर दूध पिलाती दिखाई दे रही हैं। 

    दरअसल हाल ही में नेहा ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नेहा ने बहुत ही बोल्ड अंदाज में अपने बेटे को फीड करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में नेहा ने ग्रे कलर की टी-शर्ट पहना हुआ है। फोटो शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन ने लिखा- ‘फीडिंग की आजादी।’ नेहा का यह बोल्ड अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

    गौरतलब है की अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बेटे के जन्म की जानकारी फैंस से शेयर की थी। उन्होंने लिखा था- ‘सर्वशक्तिमान ने आज हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया। नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं। मेहर नए मेहमान को ‘बेबी’ कहकर पुकारने के लिए तैयार हैं। बेडिसबॉय यहां है, वाहेगुरु मेहर करें नेहा धूपिया इस सफर में हिम्मत वाली योद्धा होने के लिए धन्यवाद। आइए अब अपनी दुआओं से हम चारों के लिए यादगार बनाएं।’