प्रेग्नेंसी पर मचे बवाल के बाद नेहा कक्कड़ का गाना ‘ख्याल रख्या कर’ हुआ रिलीज

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का नया गाना 'ख्याल रख्या कर (Khyaal Rakhay Kar Song)' रिलीज हो गया है। इसमें सिंगर पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ नजर आ रही हैं।

Loading

Khyaal Rakhay Kar Song out now:  बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) पिछले दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के चलते काफी चर्चा में थीं। नेहा ने अपने दर्शकों को गुमराह करते हुए सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इसके बाद नेहा के पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) भी काफी ट्रोल हुए थे। दरअसल, नेहा और रोहनप्रीत ने सॉन्ग ‘ख्याल रख्या कर’ (Khyaal Rakhay Kar) गाने के प्रमोशन के चलते फैन्स को गुमराह किया था। इसके बाद अब ‘ख्याल रख्या कर’ गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में नेहा अपने पति रोहनप्रीत के साथ दिखाई दे रही हैं। गाने में सिंगर एक प्रेग्नेंट महिला की भूमिका में नजर आ रही हैं और उनके पति उनका ख्याल रख रहे हैं। 

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का यह गाना रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। कुछ देर पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 85 हजार से ज्यादा देखा गया है। आप भी देखें –

 

सिंगर नेहा कक्कड़ ने 26 अक्टूबर को रोहनप्रीत सिंह से शादी की थी। इन दोनों की शादी दिल्ली के एक गुरुद्वारे में हुई थी। इनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थीं। नेहा ने बॉलीवुड में अपनी आवाज के दमपर अपनी अगल जगह बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड के लिए कई हिट गाने गाए हैं। हाल ही में वह ‘नेहू दा व्याह’ सॉन्ग में पति रोहनप्रीत सिंह के साथ रोमांस करती दिखाई दी थीं। उनका यह अंदाज उनके फैन्स को काफी पसंद आया था। मालूम हो कि नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।