भूल भुलैया 2 का नया मोशन पोस्टर हुए रिलीज, कार्तिक आर्यन खतरनाक बाबा के लुक में आये नजर

    Loading

    मुंबई: लॉकडाउन के बाद आखिरकार अब मुंबई में सिनेमाघर खुलने वाला है। ऐसे में कई फिल्मों ने अपना रिलीज डेट अनाउंस कर दिया है। ऐसे में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के फैंस काफी लंबे समय से उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa) के रिलीज़ डेट की अनाउंसमेंट का  इंतज़ार कर रहे है।

    मार्कर्स ने अब तक सिर्फ एक मोशन पोस्टर रिलीज किया था। जिसमें कार्तिक आर्यन स्टाइलिश बाबा के रूप में नजर था। ऐसे में अब कार्तिक ने अपनी इस फिल्म का नया मोशन पोस्टर शेयर किया है। इस के साथ ही कार्तिक ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी कर दिया है। 

    कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट शेयर करते हुआ एक्टर ने लिखा- ’25 मार्च 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है भूल भुलैया 2।’ मोशन पोस्टर की बात करें तो इस पोस्टर में खतरनाक बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ कार्तिक आर्यन नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का डायरेशन अनीस बज्मी ने किया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    आपको बता दें वर्तमान में व्यवसाय में सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक, कार्तिक आर्यन उद्योग में कुछ सबसे प्रमुख नामों के साथ कई फिल्मों में काम करते हुए सबसे अधिक योग्य सितारों में से एक बनकर उभरे है। उनकी पहली थ्रिलर, राम माधवानी की धमाका, भूषण कुमार की टी-सीरीज़ द्वारा समर्थित पहली हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया २, साजिद नाडियाडवाला की आगामी भव्य संगीत प्रेम कहानी, हंसल मेहता द्वारा निर्देशित कैप्टन इंडिया और एकता कपूर की फ्रेडी के साथ कई फिल्मों की विविध श्रृंखलाओं में नज़र आएंगे, कुछ अघोषित परियोजनाओं में से कार्तिक आर्यन ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न शैलियों में कदम रखा है।