Cirkus Trailer Out
Photo : Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज होने के बाद अभिनेता ने आज अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक और नया पोस्टर शेयर किया है। जिसमें वो जबरजस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्टर शेयर कर लिखा, ‘डबल मैडनेस! क्रिसमस मनाओ अपनी फैमिली के साथ!’

    उनका ये नया पोस्टर उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। उनके इस नए पोस्टर को देखने के बाद फैंस ट्रेलर रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेट्टी की इस फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज भी अपने मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इनके अलावा फिल्म में संजय मिश्रा, जॉनी लीवर, वरुण शर्मा, सिद्धार्थ जाधव, ब्रजेश हिरजी, टीकू तल्सानिया और मुकेश तिवारी भी दिखाई देंगे।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है। जिसकी जानकारी खुद रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दिया था। बता दें कि ये फिल्म ‘सर्कस’ क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फैंस इस खबर से काफी खुश हैं। वो इस फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।