Uunchai
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के महानायक (Megastar) अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher), बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका और एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा की स्टारर आगामी फिल्म ‘ऊंचाई’ का ट्रेलर कल यानी 18 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगा, लेकिन इससे पहले मेकर्स ने इस फिल्म के सभी स्टार कास्ट के फर्स्ट लुक पोस्टर को जारी कर दिया है। अमिताभ बच्चन इस फिल्म में अमित श्रीवास्तव की भूमिका निभा रहे है।

    वहीं फिल्म में ओम शर्मा के किरदार में अनुपम खेर नजर आएंगे। बोमन ईरानी इस फिल्म में जावेद सिद्दीकी का रोल कर रहे है। फिल्म में सारिका माला त्रिवेदी बनी नजर आएंगी। जबकि नीना गुप्ता फिल्म में शबीना सिद्दीकी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा श्रद्धा गुप्ता का रोल निभा रही है। वहीं हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का एक और नया पोस्टर रिलीज किया है। जिसमें एक ही फ्रेम में फिल्म ‘ऊंचाई’ के सभी स्टार कास्ट नजर आ रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Boman Irani (@boman_irani)

    इस नए स्टार कास्ट के पोस्टर को बोमन ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें सभी स्टार्स मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रहे है। उन्होंने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘इस विशेष पहनावा का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं! यहां हम आए। ट्रेलर आउट कल! 11.11.22 को उंचाई के लिए रास्ता बनाएं।’ बता दें कि इस फिल्म में एक्टर डैनी डेन्जोंगपा और नफीसा अली सोढ़ी भी एक खास भूमिका में नजर आएंगी। सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ऊंचाई’ का निर्माण सूरज बड़जात्या के होम प्रोडक्शन राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स और बाउंडलेस मीडिया के सहयोग से किया है। ये फिल्म 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।