जारी हुआ बिग बॉस ओटीटी का नया प्रोमो, इस एक्टर की दिखी झलक

    Loading

    सलमान खान के कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो का आगाज़ जल्द ही डिजिटल प्लेटफार्म वूट पर होनेवाला हैं। इससे जुड़े जानकारियों के लिए दर्शक बेहद एक्ससाइटेड हैं। वही इस शो से जुड़े कंटेस्टेंट्स के नाम से जुडी ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं। बिग बॉस ओटीटी के लिए नेहा भसीन पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट्स मानी जा रही हैं। ऐसे में इस शो का नया प्रोमो रिलीज़ हुआ हैं। जिसमे इस शो के कंटेस्टेंट की झलक दिखाई गई हैं। बता दे इस रिलीज़ हुए बिग बॉस प्रोमो में एक हैंडसम हंक बाइक गॉगल पहने नजर आ रहा हैं। और फिर इसके बाद वह पूल में डुबकी लगाते हुए नजर आ रहा हैं। हालाँकि इसमें एक्टर का चेहरा साफ़ दिखाई नहीं दे रहा हैं। 

    इस प्रोमो को वूट के इंटाग्राम पर शेयर किया गया हैं। इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा गया हैं, ओह ओह… क्या आपने हाई फ्लाइंग किक देखी…. वह स्माइल… वह स्विमिंग पूल की डाइव… कौन है यह मिस्ट्री मैन? गैस कर पाए आप?’  इस प्रोमो के जारी होते ही सोशल मीडिया पर यह जानने को लेकर बेहद ही खलबली मच गई कि आखिर यह हैंडसम हंक है कौन? 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Voot (@voot)

    सामने आये इस प्रोमो से दर्शक यह कयास लगा रहे हैं की यह एक्टर करण नाथ या एक्टर विवियन डिसेना हैं। अब ऐसे में देखना इंटरेस्टिंग होगा की आखिरकार यह कौनसा सेलेब हैं जो बिग बॉस के घर में कैद होगा ?

    वैसे आप बिग बॉस ओटीटी को लेकर कितने एक्ससाइटे हैं ? कमेंट बॉक्स में बताएं।