रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ का नया गाना ‘बिगड़ने दे’ हुआ रिलीज, यहां देखें

    Loading

    मुंबई: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लंबे वक़्त से अपनी फिल्म ’83’ की वजह से सुरुखियों में बने हुए है। उनके फैंस भी काफी बेसबरी से इस फिल्म का इंताजर कर रहे थे। फिल्म के प्रमोशन का काम सुरु हो गया हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने इस फिल्म का एक नया सॉन्ग ‘बिगड़ने दे’ (Bigadne De Song) रिलीज किया हैं। ये सांग बहुत ही प्यारा हैं।

    रणवीर और दीपिका ने इस सॉन्ग को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसका म्यूजिक एनर्जी से भरा हुआ है। इस गाने में इंडियन क्रिकेट टीम के जज्बे को दर्शाया गया हैं। इस सॉन्ग को बेनी दयाल ने अपनी आवाज में गाया हैं। इस गाने का म्यूजिक प्रीतम दा ने दिया हैं। इस गाने को आशिष पंडित ने लिखा हैं। गाने की शुरुआत भारत के जीत से होती हैं। इस गाने में इस जीत के बाद सेमी फाइनल में पहुंचने तक का सफर दिखाया गया हैं। गाने में जीत के लिए सभी खिलाड़ी मैदान में प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। 

    गौरतलब है कि फिल्म में  रणवीर सिंह कपिल देव कि भूमिका में नजर आएंगे। वहीं दीपिका रोमी देव (कपिल देव की पत्नी) की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी महत्त्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।