4 खूबसूरत लड़कियों से इश्क फरमा चुके हैं निक जोनस, फिर की प्रियंका चोपड़ा से शादी

    Loading

    Nick Jonas has fallen in love with 4 girls, when married Priyanka Chopra : हॉलीवुड सिंगर निक जोनस (Nick Jonas Birthday) 16 सितंबर को जन्मदिन मनाते हैं। उनका जन्म साल 1992 में अमरीकी स्टेट टेक्सास के डैलास में पॉल केविन जोनस सीनियर के घर पर हुआ था। निक का असली नाम निकोलस जेरी जोनस है। 13 साल की उम्र में निक ने अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2006 में उनका पहला एल्बम इट्स अबाउट टाइम रिलीज हुआ था। इस बैंड को डिज़्नी चैनल पर काफी सफलता मिली। मालूम हो कि निक जोनस अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे है। बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा के प्यार में पड़ने से पहले निक का नाम 4 खूबसूरत लड़कियों से जुड़ी चुका हैं। 

    निक जोनस को पहला प्यार सिर्फ 14 साल की उम्र में हुआ था। वह साल 2006 जून से लेकर दिसम्बर 2007 तक रिलेशनशिप में रहे थे इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हुआ और दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 2008 में निक के जीवन में सेलेना गोमेज की एंट्री हुई। निक और सेलेना म्यूजिक वीडियो ‘Burnin’ Up’ का हिस्सा थे। सेलेना गोमेज को कुछ समय तक डेट करने के बाद निक हो फिर से प्यार हुआ। निक ने साल 2011 में ऑस्ट्रेलिन सिंगर डेल्टा गुडरेम को डेट करना शुरू किया लेकिन यह भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया। डेल्टा भी उम्र में निक से करीब 8 साल बड़ी थीं। निक यहीं नहीं रुके साल 2013 में निक ने पॉप्युलर मॉडल ओलिविया कल्पो से प्यार हुआ। इनका यह प्यार मुश्किल से 10 महीनों तक चला। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

     

     4 खूबसूरत हसीनाओं को डेट करने के बाद सच्चा प्यार उन्हें प्रियंका चोपड़ा से हुआ। निक ने प्रियंका को ग्रीस में प्रपोज़ किया था। कुछ महीनों तक एक दूसरे को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक दूसरे से शादी का फैसला लिया। शादी के लिए सिंगर परिवार के साथ भारत आए थे। जोधपुर के उम्मेजद भवन पैलेस में दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में प्रियंका और निक ने धूमधाम से शादी की थी।