Photo: Viral Bhayani
Photo: Viral Bhayani

    Loading

    मुंबई: ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) इस शो के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शो में उन्होंने अपनी बेबाकी से लोगों को काफी इम्प्रेस किया है। उसके बाद निक्की को ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ से काफी लोकप्रियता मिली है। ऐसे में उनके चाहने वालों की लिस्ट भी हर दिन लंबी होती जा रही है। 

    निक्की भी अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया साइट्स पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती है। फैंस भी उनके लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अब निक्की का एक फोटो सामने आया है, जिसमें वह बेहद बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही हैं। निक्की की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।Nikki Tamboli का सेक्सी फिगर देख धड़का फैंस का दिल

    फोटो की बात करें तो निक्की मुस्कुराते हुए अपनी टोन्ड एब्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। निक्की ने ब्लैक और व्हाइट कलर की पैंट पहनी है। निक्की का यह अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। उनके फैंस उनकी इस लुक की तारीफ करते नही थक रहें हैं। 

    गौरतलब है कि जब से विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में गई हैं, तभी से वह लगातार किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। निक्की अपनी बोल्ड और हॉट अदाओं के लिए जानी जाती हैं। निक्की को बिग बॉस का 14वें सीजन में जबरदस्त पहचान दी है। इसके पहले वह साउथ की कुछ फिल्मों में लीड किरदार भी निभा चुकी हैं।

    निक्की की वर्क फ्रंट कि बात करें तो निक्की आज कल लगातार म्यूजिक एंब्लम बना रही हैं। वह बिग बॉस के पिछले सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं। जिसक बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। इसी के साथ निक्की हाल ही में टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में बतौर कंटेस्टेंट भी नजर आई थीं।