Nitesh Rane
Photo- Twitter

    Loading

    मुंबई : विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) कि फिल्म (Film) ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) दर्शकों (Audience) को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म को हरियाणा सरकार के साथ-साथ पंजाब सरकार और मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। अब महाराष्ट्र के भाजपा विधायक नितेश राणे ने भी इस फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने कि मांग महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक निवेदन पत्र लिखते हुए ये आग्रह किया है, कि महाराष्ट्र में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए, ताकि जम्मू कश्मीर में पंडितों के नरसंहार पर आधारित इस फिल्म को राज्य के लोग सिनेमाघरों में देख सके।

    गौरतलब है कि इससे पहले हरियाणा सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री कि घोषणा किया था। बाद में गुजरात सरकार ने भी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया। इस कड़ी पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्विट के जरिए इसकी जानकारी दी थी। जिसपर फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने उनका धन्यवाद किया था। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है।

    विवेक अग्निहोत्री के इस फिल्म में कश्मीरी हिन्दुओं पर हुए नरसंहार को दिखाया गया है, स्वतंत्र भारत में कैसे कश्मीरी हिंदू कश्मीर से पलायन करने के लिए मजबूर किये गए थे। इस फिल्म को दर्शकों कि तरफ से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है। यहां तक कि सिनेमाघरों से निकलते वक्त दर्शकों कि आंखों में आंसू भी देखा जा रहा है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है।