Nora Fatehi
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की खुबसुरत अभिनेत्री (Actress) नोरा फतेही (Nora Fatehi) हमेशा अपने चाहने वालों की धड़कने बढ़ाने वाली तस्वीरें (Pictures) पोस्ट करती है। वहीं कुछ घंटे पहले ही अदाकारा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने अलग-अलग अंदाज की तीन तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट की। तस्वीरों के मुताबिक, अभिनेत्री ब्राइट चॉकलेट और गोल्डन मिक्स ड्रेस पहनी है।

    इसके साथ ही उन्होंने अपने चेहरे पर मेकअप किया है और अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए उन्होंने अपने बालों को खुला रखा। इन पोस्ट किए गए तस्वीरों को देख उनके फैंस के होश उड़ गए है। अभिनेत्री के पीछे का बैकग्राउंड सिल्वर कलर का है। उनके इस लुक ने उनके चाहने वालों पर कहर ढाया है। पोस्ट किए इस तस्वीर पर अब तक 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। नोरा फतेही अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और हमेशा किलर लुक तस्वीरें पोस्ट करती रहती है। वहीँ, अगर उनके फैन फॉलोइंग की बात करें तो 37 मिलियन से अधिक उनके चाहने वालें है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

    कई फिल्मों में अपना किरदार निभा चुकी है      

    नोरा फतेही 30 दिसंबर 2021 को कोरोना पॉजिटिव आई थी। उन्होंने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया पर दी थी। खुद को कोरोना संक्रमित पाने के बाद उन्होंने अपने आप को सबसे अलग कर लिया था। हालांकि, अब वह कोरोना मुक्त हो गई है। नोरा फतेही अब तक कई सफल फिल्मों में अपना किरदार निभा चुकी है। जिसमें रॉकी हैण्डसम, मिस्टर एक्स, भारत, बाटला हाउस, भुज, सत्यमेव जयते, सत्यमेव जयते 2, स्ट्रीट डांसर 3 डी, बाहुबली आदि फिल्में शामिल है।