Nora Fatehi New Song Teaser
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस (Dance) को लेकर काफी चर्चा में रहती है। फैंस उनके डांस के दीवाने है। उनके एक नए गाने ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ का टीजर रिलीज हो चुका है। जिसमें वो स्टाइलिश ड्रेस पहने डांस करती नजर आ रही है। उनका लुक लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। हालांकि, प्रशंसकों को उनके इस गाने को पूरा सुनने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। वीडियो के शुरुआत में नोरा फतेही रेड कलर के गाउन में नजर आ रही है। उसके बाद वो ब्लैक ड्रेस पहने डांस मूव कर रही है।

    उनके इस गाने का टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। प्रशंसक ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ के पूरे गाने को देखने के लिए उत्साहित है। नोरा फतेही ने अपने इस गाने के टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट टीजर म्यूजिक वीडियो 7 जून को मेरे यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। डेट सेव करें!’ उनके इस वीडियो को अब तक 25 लाख से अधिक लोग देख चुके है। नोरा फतेही के इस वीडियो सॉन्ग में उनके साथ सिंगर जैक नाइट भी नजर आ रहे है। जैक नाइट ने इस गाने को अपनी आवाज दिया है। ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ सॉन्ग 7 जून को रिलीज होगा।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

    गौरतलब है कि नोरा फतेही इस वक्त आईफा अवार्ड 2022 के लिए अबू धाबी के यस आइलैंड में अपना परफॉर्म करने पहुंची है। जहां वो एक्टर शाहिद कपूर के साथ जोरदार डांस करती नजर आ रही है।