बिना कपड़ों के मिला था ओम पुरी का शव, सिर पर था डेढ़ इंच गहरा घाव

    Loading

    Birthday Special Om Puri : आक्रोश, अर्द्धसत्य और आरोहण जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिनों में अलग जगह बनाने वाले ओम पुरी (Om Puri) का आज यानी 18 अक्टूबर को जन्मदिन होता है। अभिनेता का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ है। ओम पुरी के पिता भारतीय रेलवे में काम करते थे। अभिनेता का बचपन गरीबी में गुजरा था। 6 साल की उम्र में ओम पुरी ने टी स्टॉल पर बर्तन साफ करने का काम किया। लेकिन एक्टिंग का कीड़ा उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा लेकर आया। 

    अभिनेता ओम पुरी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत मराठी फिल्म ‘घासीराम कोतवाल’ से की थी। साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘अर्ध सत्य’ से उन्हें फेम मिला। इसके बाद अभिनेता ने कभी पीछे मूड कर नहीं देखा। ओम पुरी अपने अभिनय करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में दिखाई दिए। इनमें ‘मिर्च मसाला’, ‘जाने भी दो यारो’, ‘चाची 420’, ‘हेराफेरी’, ‘मालामाल विकली’ जैसी फिल्में मुख्य रूप से शामिल हैं। अक्षय कुमार, शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, अजय देवगन जैसे बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ ओम पुरी दमदार किरदार में दिखाई दिए। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Om Puri (@omrpuri)

    ओम पुरी का साल 2017 में 66 साल की उम्र में निधन हो गया था। अभिनेता के अचानक निधन से कई सवाल खड़े किए। पुलिस से पूछताछ के दौरान पता चला कि ‘ओम पुरी की बॉडी बिना कपड़ों को थी। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। यह चोट 1.5 इंच गहरा और 4 सेंटीमीटर लंबी थी।‘ राम प्रमोद मिश्रा, जो ओम पुरी की प्रेरक शक्ति थे उन्होंने सबसे पहले उन्हें मृत अवस्था में देखा था।